Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: अंकित चौहान हत्याकांड का हुआ खुलासा, सांप से कटवाया गया

Ad

Haldwani News: विगत दिवस तीन पानी में कार में हुए अंकित चौहान के मौत का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने किया है। परिजनों को पहले ही अंकित के हत्या का शक था जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर शक यकीन में बदल गया। यह उत्तराखंड का पहला ऐसा मर्डर केस है जिसमें सांप द्वारा कटवाने के बाद अंकित की हत्या की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी पंकज भट्ट ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि रिपोर्ट में अंकित को सांप के काटने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस सकते में आ गई। अमूमन सांप किसी को डंसता है, तो शरीर के किसी एक हिस्से को ही डंसता है, क्योंकि एक बार काटने के बाद सांप थक जाता है और अपना सारा जहर उगल चुका होता है। लेकिन अंकित के दोनों पैरों में एक ही जगह पर सांप ने काटा था। इससे पुलिस के शक की सुई हत्या की ओर घूमी और पुलिस ने जांच का एंगल बदल दिया। अंकित हत्याकांड में पुलिस ने इस मामले में एक सपेरे को पकड़ा है। वहीं माही आर्या, दीप कांडपाल, राम अवतार और उषा देवी फरार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top