Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के आर्दिक को मिली सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की लिखित परीक्षा में सफलता

Ad

Uttarakhand: Sanik School: Exams: सैनिक स्कूल घोड़ाखाल द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के नतीजे सामने आ गए हैं। हल्द्वानी शहर के कई युवाओं को कामयाबी मिली है। सुबह हमने आपकों बिंदुखत्ता के सार्थक द्वारा लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बारे में बताया था। उन्होंने कुछ दिन पहले ही आर्मी स्कूल परीक्षा में भी सफलता हासिल की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस लिस्ट में आर्दिक कोहली का नाम भी शामिल हो गया है। आर्दिक कोहली ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। आर्दिक कोहली सागर किड्स केयर गार्डन स्कूल लालडांट हल्द्वानी  के कक्षा 8 के छात्र हैं। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया। स्कूल की प्रिंसिपल इंदिरा पंत द्वारा सराहा गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का नाम देश के विख्यात स्कूलों में शामिल है। स्कूल से निकलकर रिकॉर्ड संख्या में युवाओं भारतीय सेना तक का सफर तय किया है। स्कूल को रक्षा मंत्रालय की ओर से भी कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top