Uttarakhand News

हल्द्वानी न्यूज: बारिश के चलते जिले में सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित

Ad

नैनीताल: मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार कल 22 जुलाई को जिले के कुछ इलाकों में भारी से अत्यन्त भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। नैनीताल में 22 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को बंद रखने का निर्देश दिया है। मौसम के रेड अलर्ट को देखते हुए ADM नैनीताल ने बताया कि इस अवधि में अतिवृष्टि/ओलावृष्टि/आंधी तूफान से संभावित क्षति एवं मार्ग बाधित होने, नगरीय-ग्रामीण और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बारिश के दौरान सभी को सतर्क रहने के अपील की साथ ही सभी एसडीएम को जलजमाव वाले क्षेत्रों में सभी सुरक्षात्मक उपाय, जोखिम भरे स्थानों से लोगों को तुरंत स्थानांतरित करने, स्थानीय निकाय पर्याप्त मशीनरी और जनशक्ति को अलर्ट पर रखने,स्वास्थ्य टीम अलर्ट मोड पर रहते हुए गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को अस्पतालों में स्थानांतरित करने,आवासीय क्षेत्रों में पानी जाने से रोकने के लिए सभी उपाय और सभी विभागों को संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top