Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: तिकोनिया चौराहे के पास लगी आग, कपड़े का शोरूम जलकर हुआ खाक

Ad

हल्द्वानी: शहर के मुख्य चौराहे पर स्तित कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है। बताया जा रहा है कि दुकान में लाखों का सामान रखा हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल तिकोनिया चौराहे के समीप कपड़ों के कई एक शोरूम हैं। उनमें से एक मुफ्ती शोरूम में अभी कुछ देर पहले भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार जानहानि तो नहीं हुई है मगर नुकसान लाखों रुपए का हो गया है। बताया जा रहा है कि दुकान में रखे अधिकतर कपड़े जलकर खाक हो गए हैं।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। जैसे तैसे आग पर नियंत्रण पाया गया है। अभी यह कह पाना मुश्किल है कि आग लगने की वजह क्या रही। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट ही एक कारण रहा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top