Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी वालों मास्क पहन लो, पुलिस ने एक दिन में कर दिए हैं 60 हज़ार रुपए के चालान

Ad

हल्द्वानी: कोरोना की वापसी लगभग हो गई है। देशभर में कोरोना की लहर एक बार फिर उपद्रव मचाना शुरू कर रही है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार, जिला प्रशासन सब लगे हुए हैं कि जैसे-तैसे संक्रमण के बढ़ते मामलों को कंट्रोल किया जाए। मगर किसी किसी जगह पर तो स्थिति हाथ से बाहर निकलते जा रही है। इधर नैनीताल पुलिस भी कोरोना के नियमों को लेकर खासा सक्रिय हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल पुलिस ने लोगों के बीच में जागरुकता फैलाने के लिए एक बार फिर नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। बता दें कि बुधवार को चेकिंग के दौरान मास्क ना पहनने के चक्कर में 258 जबकि सामादिक दूरी ना बनाने के कारण 111 लोगों को पकड़ा गया। जिनसे जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:कोरोना वायरस की नई SOP जारी,जुर्माने और कंटेनमेंट जोन की होगी वापसी

यह भी पढ़ें: उपचुनाव:कोरोना ने बदला उत्तराखंड का इतिहास,सल्ट में ग्लव्स पहनकर दिया जाएगा मतदान

कोरोना से बचाव तभी संभव है जब रोकथाम के लिए बेसिक नियमों की पालना की जाए। यह बात शासन-प्रशासन, हर कोई बड़े लंबे समय से कहता आ रहा है। मगर कोरोना के मामलों की गिरती संख्या ने कहीं ना कहीं हर किसी को लोपरवाह कर दिया। इसलिए अब मास्क का इस्तेमाल या फिर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन होता कम दिख रहा है। मगर अप पुलिस सचेत हो गई है। लाजमी है पुलिस के साथ शहर के लोगों को भी सचेत होना पड़ेगा वरना जुर्माना तो भरना ही पड़ेगा।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने कोरोना की गाइडलाइन्स का पालन करवाने के लिए चेकिंग की। बुधवार को हुई इस चेकिंग में मास्क नहीं लगाने पर तकरीबन 258 लोगों से 46 हजार 900 रुपये जुर्माना वसूला गया।

जो लोग सामादिक दूरी बनाने में दिलचस्प नहीं दिखे, ऐसे 111 लोगों से 13 हजार 100 रुपये वसूले। पुलिस का साफ कहना है कि चेतावनी देने के बावजूद लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। प्रत्येक थाना क्षेत्र मास्क, सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कुमाऊं मंडल में हुए 12 इंस्पेक्टर्स के ट्रांसफर, एक क्लिक पर देखे सभी नाम

यह भी पढ़ें: कुमाऊं की अनामिका सागर को बधाई… भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट

यह भी पढ़ें: CM तीरथ सिंह रावत के बाद पूर्व सीएम को भी हुआ कोरोना,परिवार के 4 सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के ऐलान को हाईकोर्ट ने बताया गलत, बदला था पूर्व सीएम का फैसला

ADVERTISEMENTS Ad
To Top