Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बनभूलपुरा में चली JCB, मिनटों में ध्वस्त कर दी दो बिल्डिंग

Ad

Haldwani Nagar Nigam: हल्द्वानी नगर निगम और जिला विकास प्राधिकरण का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। गुरुवार को दोनों ही टीमों ने पुलिस फोर्स के साथ बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 और 12 में 2 अवैध बिल्डिंग को जेसीबी से गिरा दिया। बता दें कि अतिक्रमण को लेकर बीतो दिनों कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के समक्ष शिकायत पहुंची थी और उसके बाद उन्होंने छापा मारा तो कई अनियमितताएं सामने आई थी। कुमाऊं कमिश्नर ने जेसीबी बुलाकर निर्माणधीन भवन को तोड़ने के निर्देश दिए थे। कमिश्नर की छापेमारी कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने न सिर्फ सरकारी कार्य में बाधा डाली बल्कि अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अभद्रता भी की थी। इस जुर्म में 5 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। भवन स्वामी को अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का वक्त दिया गया था। 2 दिन का समय दिए जाने के बाद नगर निगम और जिला विकास प्राधिकरण ने भारी पुलिस फोर्स के साथ संयुक्त रूप से दोनों अवैध बिल्डिंग को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि एक तो अवैध निर्माण किया गया ऊपर से प्रशासन के साथ नोकझोंक की गई, जिस पर मुकदमे की कार्रवाई के साथ आज अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि पूर्व में दिए गए नोटिस के बावजूद 2 दिन के भीतर निर्माण नहीं तोड़ा गया। इसलिए आज जेसीबी चलाकर अवैध बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध रूप से बनी बिल्डिंग को गिराया जाएगा। बेहतर हो कि नजूल की भूमि को फ्रीहोल्ड करा कर ही निर्माण कराए।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top