Nainital-Haldwani News

वाहन चालकों की हड़ताल से हल्द्वानी में फंसे सैकड़ो यात्री, फिर चलाई गई 14 बसें

Ad

Roadways Strike Update: Haldwani Bus Service Resume Update: वाहन चालकों की हड़ताल और पर्वतीय क्षेत्रों में हड़ताल के कारण फसे यात्रियों की समस्या पर संज्ञान लेते हुए आज जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और एआरटीओ ने वाहन चालकों की हड़ताल के विषय में रोडवेज प्रशासन एवं अन्य यूनियनों से भी विशेष वार्ता की। वार्ता के निष्कर्ष के रूप में रोडवेज स्टेशन से यात्रियों समेत 14 बसों को रवाना किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वाहन चालकों की देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन यानी मंगलवार 02 जनवरी को जिला अधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर हल्द्वानी रोडवेज प्रशासन व काठगोदाम रोडवेज प्रशासन से अधिकारियों की वार्ता हुई। जिसके बाद रोडवेज स्टेशन में वाहनों की समस्या से जूझ रहे यात्रियों के लिए उनकी यात्रा पुनः चालु करने हेतु प्रयास किए गए।

अन्य राज्यों से नववर्ष का जश्न मनाने आए लगभग 600 यात्रियों को यात्रियों को दिल्ली रवाना किया गया। और साथ ही साथ अधिकारियों द्वारा की गई व्यवस्था के बाद 250 यात्री नैनीताल के लिए रवाना हुए।

जिलाधिकारी के निर्देश पर अब तक रोडवेज की 14 बसों की सेवा को दोबारा चालु किया गया है। जिसमें दिल्ली और पर्वतीय क्षेत्रों के यात्रियों ने अपनी यात्रा पूरी की है। और वार्ता के बाद अब अन्य बसों को भेजे जाने का सिलसिला शुरू होता नज़र आ रहा है।

रुद्रपुर में भी कई संगठनों द्वारा रोकी जा रही बस सेवा पर रोडवेज के अधिकारियों से वार्ता हुई है। टैक्सी यूनियन से विशेष अनुरोध किया गया है कि आवश्यक सेवाओं और फंसे हुए यात्रियों को ले जा रहे वाहनों को रोका ना जाए। एम्बुलेंस, पोस्टवेन, अनाज एवं सब्जी की गाड़ियों को भी इस हड़ताल का सामना करना पड़ रहा है। जिसका असर आने वाले समय में बाज़ारों में भी देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top