Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में डिजिटल मीडिया की बड़ी बैठक, सरकारी विज्ञापन दरों को लेकर उठाई आवाज

Ad

Digital Media | News Portals | Haldwani : हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले हल्द्वानी में न्यूज़ पोर्टल संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 के लिए न्यूज़ पोर्टलों की इनपैनलमेंट प्रक्रिया और सरकारी विज्ञापनों की निर्धारित दरों को लेकर चर्चा हुई।

सूचना महानिदेशालय की ओर से वर्ष 2026 के लिए न्यूज़ पोर्टलों के इनपैनलमेंट की निविदा खोले जाने के बाद संचालकों ने विज्ञापन दरों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उनका कहना है कि मौजूदा दरें डिजिटल मीडिया पोर्टलों के संचालन और उनसे जुड़े खर्चों के हिसाब से पर्याप्त नहीं हैं।

बैठक में मौजूद न्यूज़ पोर्टल संचालकों ने सूचना महानिदेशक से विज्ञापन की निर्धारित दरों पर दोबारा विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया आज पत्रकारिता का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है और पोर्टलों के संचालन में कर्मचारियों, तकनीकी सुविधाओं, सर्वर और अन्य खर्च शामिल होते हैं।

संचालकों ने मांग की कि न्यूज़ पोर्टलों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए विज्ञापन की दरें व्यावहारिक और उचित तय की जाएं।

बैठक में गिरीश जोशी, तारा जोशी, ईश्वरी दत्त भट्ट, महेंद्र सिंह नेगी, धर्मानंद खोलिया, सुरेश पाठक, दिनेश पांडेय, हर्ष रावत, अंकित साह, जीवन राज, सचिन जोशी, मोहन कांडपाल और अकरम सिद्दीकी समेत कई पत्रकार और न्यूज़ पोर्टल संचालक मौजूद रहे।

बैठक में डिजिटल मीडिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए पोर्टल संचालकों के हितों को लेकर आगे भी सामूहिक रूप से आवाज उठाने पर जोर दिया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top