Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में 839 रुपए का हुआ LPG सिलेंडर, यूथ कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ खोला मोर्चा

Ad

हल्द्वानी: एक महीने के अंदर अंदर चौथी बार घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ गए हैं। एक मार्च से नए गैस के नए दाम सभी जगहों पर लागू कर दिए गए हैं। बता दें कि एलपीजी पर इस बार 25 रुपए बढ़ाए गए हैं। जिसके बाद हल्द्वानी में भी गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। शहर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सभी लोग सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करने बुद्ध पार्क में एकत्रित हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से पहले ही जनता को इतना परेशान होना पड़ा रहा है। हर तरफ सरकार की घेराबंदी की जा रही है। ऐसे में अब एलपीजी के दामों में फिर से इजाफा होना वाकई आम जन को और मुश्किलें पेश करेगा।

LPG गैस के दामों में 25 रुपए बढ़ोत्तरी होने के बाद हल्द्वानी शहर में अब यह सिलेंडर 839.50 रुपए का हो गया है। जबकि कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 94.50 रुपए बढ़कर 1656.50 रुपए हो गई है। बता दें कि 2021 में अबतक एलपीजी के दामों में 125 रुपए की बढ़ोत्तरी की जा चुकी है। सिर्फ चार फऱवरी के बाद से ही अबतक चार बार दाम बढ़ाए गए हैं।

इन्हीं सब महंगाई के कारणों के चलते हल्द्वानी की यूथ कांग्रेस ने मोर्चा संभाला है। कांग्रेसियों ने बुद्ध पार्क में गैस सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम के खिलाफ है।

देखा जाए तो महंगाई ने पहले ही आमजन की कमर तोड़ कर रखी है। उसपर रोजाना अलग अलग चीजों के दामों को बढ़ाया जाना वाकई जनता के लिए परेशानी लेकर आएगा। वाहनों का किराया बढ़ने से भी लोगों में काफी मायूसी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top