Nainital-Haldwani News

जगदंबा नगर में दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत

Ad

Haldwani News: शहर में बेकाबू रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बनी। जगदंबा नगर स्थित पानी की टंकी के पास, नहर कवरिंग रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में साफ नजर आता है कि एक बाइक तेज रफ्तार से दौड़ रही थी, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार दूर जाकर गिरे और कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह इलाका पहले भी ऐसे हादसों का गवाह बन चुका है। कुछ महीने पहले यहां दो कारों की टक्कर हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से यहां ट्रैफिक नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

रफ्तार पर लगाम और सख्त ट्रैफिक नियमों की ज़रूरत अब और भी ज़्यादा महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को टाला जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top