Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: RTPCR टेस्ट के लिए वसूले अधिक रुपए,एक और लैब के खिलाफ केस दर्ज

Ad

हल्द्वानी: कोरोना काल में एक तरफ हर किसी को मदद की दरकार है। Curfew घोषित होने के बाद से कई लोगों का रोजगार ठप हो गया है। वहीं बीमारी ने भी सैकड़ों लोगों को चपेट में लिया हुआ। अपनों की जान बचाने के लिए लोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस मुश्किल वक्त में भी कुछ लोग इंसानियत दिखाने के बजाए अपनी जेब भर रहे हैं। हल्द्वानी में कालाबाजारी को लेकर कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस की टीम ने उन्हें पकड़ा है और जिले में चेतावनी भी जारी की लेकिन ये सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लालची लोगों को जान से बढ़कर पैसा प्यारा है। हल्द्वानी के बाद लालकुआं में आरटी पीसीआर टेस्ट में ओवर रेटिंग के चलते लैब संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल कोविड-19 संक्रमण से संबंधित टेस्ट, दवाइयां, उपकरण और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी और ओवर रेटिंग को रोकने के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 05946 221 538 जारी किया है। पुलिस को लालकुआं से शिकायत मिली कि ग्रीन सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर के लैब संचालक द्वारा आरटी पीसीआर टेस्ट के आवास पर पहली बार 900 और दूसरी बार 1300 वसूले गए हैं जबकि शासन द्वारा तय रेट केवल ₹700 हैं।

जिसके बाद तत्काल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं को इस मामले की जांच दी गई । कोतवाल संजय कुमार ने इस मामले मामले की जांच की तो शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद लालकुआं कोतवाली में लैब संचालक के खिलाफ धारा 420 आईपीसी, 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं 3(1) महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top