Nainital-Haldwani News

बेटी को दिलाया इंसाफ, उत्तराखंड पुलिस के भगवान महर को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री पदक

Ad

हल्द्वानी: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर वर्ष पुलिसकर्मियों को सम्मान दिया जाता है। गृहमंत्रालय की ओर से पुलिसकर्मियों के ये सम्मान दिया जाता है। इस बार जांच में देश भर के 140 पुलिसकर्मियों को यह सम्मान 15 अगस्त को दिल्ली में मिलने जा रहा है। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 15 सीबीआई के, 12 एनआईए के, 10 यूपी पुलिस, 9 केरल पुलिस, 8 राजस्थान पुलिस, 8 तमिलनाडु पुलिस के साथ ही उत्तराखंड पुलिस के दरोगा वर्तमान में एसओ चोरगलिया भगवान महर का नाम भी इस सूची में है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इस पदक का गठन 2018 में अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच में ऐसी उत्कृष्टता को मान्यता देने से किया गया था,इसकी घोषणा प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को की जाती है। यह सम्मान 15 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा दिया जाएगा। भगवान महर ने वर्ष 2018 में हरिद्वार के खानपुर थाना क्षेत्र में हुई प्रीति हत्याकांड के मामले में विवेचना करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेजा था, जहां 2022 में तीनों आरोपियों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी।

लिस्ट में उत्तराखंड पुलिस के दरोगा भगवान महर का नाम शामिल होने से पूरे नैनीताल पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे उत्तराखंड के लिये गौरव का पल बताया है। ऐसे में उनके स्टाफ के लोगो में भी खुशी की लहर है।एसओ चोरगलिया भगवान महर की पहचान मेहनती और कर्मठ पुलिसकर्मी के रूप में होती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top