Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा बने सीएम के मीडिया सलाहकार

Ad

देहरादून- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार के रूप में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को नियुक्त किया गया है। पिछले 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में विभिन्न अखबार और टीवी चैनलों में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा अब मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार का कार्यभार संभालेंगे। मौजूदा वक्त के लिए वह एनडीटीवी में कार्यरत थे। सचिवालय प्रशासन के संयुक्त सचिव एनएस डुंगरियाल ने उनकी नियुक्ति के विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को देहरादून में वह कार्यभार संभालेंगे मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने बताया कि मीडिया और सरकार के सामंजस्य को बेहतर तरीके से कार्य करने की कोशिश करेंगे।

दिनेश मनसेरा पिछले लंबे वक्त से अपनी टीम के साथ थाल सेवा का संचालन कर रहे हैं। यह टीम कुमाऊं में जरूरत मंदों की मदद करती है। इसके अलावा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के बाद टीम द्वारा 20 रुपए में भरपेट खाना खिलाया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top