Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में गाजियाबाद के बुजुर्ग पर्यटक की मौत, होटल के कमरे में मिला शव

File Photo
Ad

हल्द्वानी: शहर में नैनीताल रोड पर स्थित एक होटल से बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। बुजुर्ग पर्यटक की संदिग्ध परीस्थितियों में मौत होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग गाजियाबाद से नैनीताल घूमने के लिए निकले थे। प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मौत का लग रहा है। पुलिस मौत की वजह को हार्टअटैक मान रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि वशुंधरा कालोनी गाजीयाबाद निवासी 60 वर्षीय महक पाल नैनीताल घूमने के लिए आए थे। भोटियापड़ाव पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि बुधवार को पर्यटक ने सौरभ होटल में कमरा लिया था। देर शाम तक वह बाहर नहीं आए तो मौके पर पुलिस को बुलाया गया। कमरा अंदर से लॉक था। बाद में अंदर जाकर देखा तो वह बेसुध बिस्तर पर पड़े थे। ऐसे में पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस ने कमरे की तलाशी भी ले ली है। हालांकि कमरे से ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली जिससे कोई शक पैदा हो। चौकी इंचार्ज के मुताबिक कमरे में सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी है। स्वजनों गुरुवार को हल्द्वानी पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top