Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में बंदरों का आतंक, कॉलोनी वासियों ने दी हाईवे जाम की चेतावनी

Ad

हल्द्वानी: नगर में इन दिनों बंदरों ने खूब आतंक मचाया हुआ है। आए दिन बंदरों के उत्पात की खबर सामने आ रही है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। खास कर कमलुवागांजा रोड स्थित रिहायशी कालोनी गिरजा विहार और आसपास के लोग इन दिनों बंदरों से बेहद परेशान हैं। बंदर लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। जिससे दहशत बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बंदरों के आतंक से जूझ रहे क्षेत्रवासी वन विभाग, नगर निगम व प्रशासन से लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं। मगर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाने पर अब लोगों का गुस्सा निकल रहा है। मंगलवार सुबह देवी मंदिर के पास इकट्ठा हो कर लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

साथ ही लोगों ने चेतावनी भी दी है कि यदि तीन दिन में बंदर आबादी से दूर नहीं हुए तो हाईवे जाम कर दिया जाएगा। लोगों का कहना है कि महिला, बुजुर्ग, बच्चों और राह चलते लोगों पर बंदर हमला कर रहे हैं। हाल ही में लोगों ने भाखड़ा रेंज के दफ्तर पहुंच शिकायत की तो उन्हें टाल दिया गया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top