Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: नवंबर में बना पेट्रोल-डीजल के दाम का रिकॉर्ड इस बार टूट सकता है, कीमत 102 नॉट आउट…

File Photo
Ad

हल्द्वानी: पेट्रोल की कीमतों ने पिछले तीन-चार दिनों में कुछ राहत जरूर दी है। लेकिन फिर भी रेट आसमान छू रहे हैं। सोमवार सुबह 6:00 पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी हो गई। 5 दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है। हल्द्वानी में भले ही पेट्रोल के दाम ₹102 से ज्यादा पहुंच गए हो मगर फिर भी उत्तराखंड के अन्य शहरों के मुकाबले हल्द्वानी में यह अब भी सस्ता है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सोमवार को हल्द्वानी में पेट्रोल 102.91 रुपए और डीजल 96.60 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि अन्य शहरों की बात करें तो रुद्रपुर में पेट्रोल की कीमत 103.31, डीजल की कीमत ₹97 है। देहरादून में पेट्रोल की कीमत 103.73 रुपए और डीजल की कीमत 97.34 रुपए है। इसके अलावा हरिद्वार में पेट्रोल 102.8 और डीजल 96.66 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में जब तक विधानसभा चुनावों की तैयारियां चल रही थी। तब तक तेल की कीमतों में कोई भी इजाफा नहीं हुआ था। लेकिन चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद से ही लगातार कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। बीते दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर के भी दाम बढ़ाए गए थे। कहीं ना कहीं, कीमतों में उछाल की चपत आम आदमी की जेब पर पड़ रही है। बता दें कि नवंबर 2021 में हल्द्वानी में पेट्रोल 105.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 98.65 रुपए प्रति लीटर बिक था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top