Nainital-Haldwani News

लॉकडाउन के बाद वीडियो EDITOR बना तस्कर, हल्द्वानी पुलिस ने 9 लाख की स्मैक पकड़ी

Ad

हल्द्वानी: कोविड कर्फ्यू की समाप्ति के उपरान्त स्मैक तस्करी की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए जनपद सत्र पर गठित ADTF/SOG एवं कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा स्मैक तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गयी है। विगत वर्षो में जनपद पुलिस की सबसे अधिक मात्रा में बरामदगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उच्चाधिकारी गणो के निर्देशन में ADTF/SOG व कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम के द्वारा बेलबाबा चैकपोस्ट के पास चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति जो मो0सा0 संख्या-UK-06 AK-2836 से हल्द्वानी की ओर आ रही थी। जिसे पुलिस टीम के द्वारा रोककर चैक किया गया तो मो0सा0 चालक मुसम्मा आशकीन खान पुत्र स्व0 मौ0 रजा खान के कब्जे से 224.7 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

इतनी भारी मात्रा में स्मैक लाने के बारे में गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की तो बताया गया कि वह रामपुर का रहने वाला है तथा विलासपुर में विडियो मिक्सिंग का काम करता था लेकिन कोविड के दौरान लॉकडाउन होने के कारण व्यवसाय में कोई खास फायदा न होने पर स्मैक तस्करी के कारोबार में आ गया स्मैक को मीरगंज बरेली निवासी से अलग-अलग मात्रा में खरीदकर उत्तराखण्ड के रूद्रपुर हल्द्वानी क्षेत्र में बेचता है।

बरेली से हल्द्वानी तक स्मैक लाने पर काफी मुनाफा होता है गिरफ्तार अभियुक्त के अनुसार हल्द्वनी में 3000/-रू0 से 4000/-रू0 प्रति ग्राम स्मैक कीमत प्राप्त हो जाती है तथा यही स्मैक यदि पहाड़ो तक पहुच जाती है तो कीमत और अधिक हो जाती । अभियुक्त एवं उसकी पत्नी के सम्पत्ति का विवरण प्राप्त किया जा रहा है जिसके सापेक्ष में एनडीपीएस एक्ट के अध्याय-05 के अन्तर्गत धारा- 68(च) के तहत सम्पत्ति जप्ती की कार्यवाही की जायेगी। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम व विवेचक को निर्देशित किया गया है ।

#पुलिस_टीमः– 1-उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ कोतवाली हल्द्वानी

2- कॉंस्टेबल भूपाल सिंह कोतवाली हल्द्वानी एडीटीएफ

3-हेड कॉंस्टेबल दीपक अरोड़ा एसओजी

4- कॉंस्टेबल त्रिलोक सिंह एसओजी

5- कॉंस्टेबल कुन्दन कठायत एसओजी

6- कॉंस्टेबल विरेन्द्र चौहान एसओजी

7- कॉंस्टेबल चन्दन नेगी एसओजी

8- कॉंस्टेबल भानू प्रताप एसओजी

9- कॉंस्टेबल अशोक रावत एसओजी

10- कॉंस्टेबल अनिल गिरी एसओजी

11 कॉंस्टेबल जितेन्द्र एसओजी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top