Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में चौंकाने वाला मामला…हनीमून पर जाने के लिए कपल ने चुराई कार

Ad

हल्द्वानी: मंगलपड़ाव थाना क्षेत्र से सामने आई एक वारदात ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल मंगलपड़ाव क्षेत्र में स्थित घर के बाहर से एक कार चोरी हुई थी। अब इस मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक कपल को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि कपल ने हनीमून मनाने जाने के लिए कार चुरा ली थी। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते दिन एसपी सिटी हरबंस सिंह ने केस का खुलासा किया और बताया कि मनीषा बिष्ट, जो कि खूंट धामल की मूल निवासी है और वर्तमान में जजी कोर्ट बृज विहार कॉलोनी में रहती हैं, ने किसी की कार अपने पास रखी थी। बता दें कि मनीषा यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। अब परेशानियों का सैलाब तब उमड़ पड़ा जब बीती 24 फरवरी को घर के बाहर से कार गायब हो गई।

जिसके बाद मनीषा ने पुलिस का रुख किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को मनीषा अपनी पड़ोसी मंजू के यहां कार की चाभी भूल गई थी। इसी दिन मुस्कान उर्फ जारा नामक युवती मंजू के घर आई और चाभी को चुरा कर ले गई। घर जाकर उसने चाभी अपने पति को दी और फिर क्या था, दोनों गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गए।

एसपी सिटी ने आरोपितों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरगलिया में अपने पिता के साथ दूध की डेयरी चलाने वाले सैफिया की मस्जिद, सिविल लाइन मुरादाबाद निवासी शादाब अली ने हाल ही में बनभूलपुरा निवासी मुस्कान उर्फ जारा से स्वजनों की अनुमति के बगैर निकाह किया था। जिसके बाद से दोनों को स्वजनों ने घर से अलग कर दिया था। जोनों मुरादाबाद में शादी की हनीमून मनाना चाहते थे।

एसपी सिटी हरबंस सिंह के मुताबिक दोनों चोरी की गई कार से मुरादाबाद में शादी की हनीमून मनाने चल गए। तलाश के दौरान जब मंगलवार को कपल वापस लौटा तो पुलिस ने उन्हें गौला पुल के पास डंपिंग जोन से चोरी की गई कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया और अब जेल भेज दिया गया है। इस घटना की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top