Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में दो परिवारों ने नशे के धंधे को बनाया कारोबार, पुलिस ने किया पांच को गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: नशा बांटने वालों को पकड़ने के लिए नैनीताल पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। बीते समय में काफी तस्करों को पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। इस बार हल्द्वानी से बाप-बेटे और भाई-बहन को तस्करी के दो अलग अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है। जहां बाप-बेटे को 129 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा है तो वहीं भाई-बहन समेत तीन तस्करों को नशे के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने जानकारी दी और बताया कि रामपुर से हल्द्वानी आ रहे बाप-बेटे को बेलबाबा मंदिर के पास से 129 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बाप का नाम गिरीश बाबू जिसकी उम्र 52 वर्ष है तो बेटे का नाम राजेश कुमार उम्र 28 वर्ष है। दोनों के द्वारा हल्द्वानी के कई इलाकों में तस्करी की जानी थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस और एसओजी के टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा एक और मामला थाना बनभूलपुरा से सामने आया है। जहां थाना पुलिस ने 400 नशे के इंजेक्शन के साथ एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम असद वारसी, मोहम्मद समीर तो महिला अभियुक्त का नाम सोनम है। बता दें कि असद वारसी और सोनम सगे भाई बहन हैं। इनके द्वारा हल्द्वानी में इंजेक्शन की बिक्री की जाती थी। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। एसएसपी भट्ट ने कहा इन तस्करों की गिरफ्तारी से शहर में नशे के धंधे पर रोक लगेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top