Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में स्मैक तस्कर हुआ गिरफ्तार तो वायरल हो गए शाहरुख खान, जरूर पढ़ें

Ad

हल्द्वानी: जनपद में पुलिस द्वारा निरंतर रूप से नशे की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाता है। इस बार भी पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। हल्द्वानी पुलिस (Haldwani police arrested Shahrukh Khan) ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है और इसकी गिरफ्तारी के बाद से ही इंटरनेट पर बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख खान की फोटो वायरल हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि पुलिस ने 12.30 ग्राम स्मैक के साथ जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, उसका नाम भी शाहरुख खान (Shahrukh Khan Haldwani) है। नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में टीम ने बीते दिन आंवला चौकी रेलवे क्रॉसिंग के पास से शाहरुख खान पुत्र जाहिद खान निवासी लाइन नंबर 15 खान डॉक्टर के पास वार्ड नंबर 23 को गिरफ्तार किया।

स्मैक बरामद करने के बाद उसके खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक्टर शाहरुख खान की नामराशि इस व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद से ही इंटरनेट पर तरह-तरह के जोक्स बन रहे हैं। बहरहाल, आपको बता दें कि एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा नशा मुक्त नैनीताल अभियान जोरों शोरों से चलाया जा रहा है और इसी अभियान की कड़ी में इस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top