Nainital-Haldwani News

स्कूली छात्रों को नशे का आदी बनाने वाले स्मैक तस्कर को हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्कूली छात्रों को नशे का आदी बनाने वाले स्मैक तस्कर को हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ad

हल्द्वानी: नशे की तस्करी तो अब आम सी बात हो गई है। स्मैक तस्करी मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ में बढ़ती जा रही है। हल्द्वानी पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को गिरफ्तार (Haldwani Police arrested one smuggler) किया है जो स्कूली छात्रों का भविष्य अंधेरे में डाल रहा था। जी हां, स्कूली छात्रों के स्मैक बेचने वाले तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

लाजमी है कि बीते कुछ महीनों में स्मैक तस्करी के मामलों में एकाएक बढ़ोतरी हुई है। अन्य राज्यों से लाकर देवभूमि के आने वाले कल को भी नशे की गिरफ्त में धकेला जा रहा है। इसी क्रम में नैनीताल पुलिस (Nainital Police) द्वारा भी लगातार तस्करों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कुछ हद तक तस्करी पर अंकुश लगाने में कामयाब भी हो रही है।

बता दें कि इस बार हल्द्वानी से ऐसी ही एक खबर सामने आई है। हल्द्वानी पुलिस ने स्मैक बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। भोटियापड़ाव पुलिस चौकी इंचार्ज संजय बृजवाल (Bhotiapadav Police station incharge Bhanupratap Maurya) ने बताया कि भानुप्रताप मौर्य को 7.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। भानुप्रताप मौर्य बीरशिवा स्कूल (Beersheba School) के पास स्थित सौरभ होटल (Saurabh Hotel) के नजदीक रहता है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित लंबे समय से स्कूल के बच्चों को स्मैक सप्लाई करने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपित के पास से मिली स्मैक कीमत करीब 80 हजार रुपए है। बहरहाल उससे पूछताछ की जा रही है। कोर्ट में पेश कर तस्कर को जेल (arrested smuggler in jail) भी भेज दिया गया है। बता दें कि पुलिस टीम में कांस्टेबल मोहन जुकरिया, प्रकाश बडाल, राजीव कुमार, भानु प्रताप व चंदन सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top