Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में 77 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, आपके घर खाना पहुंचाने वाला युवक भी निकला तस्कर

Ad

हल्द्वानी: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस बल सक्रियता से काम कर रहा है। पूरा महकमा इन दिनों स्मैक तस्करी से लेकर तमाम तरह के धरपकड़ अभियान में लगा हुआ है। इसी बीच एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी और एसओजी ने दो स्कैक तस्करों को गिरफ्तार किया है इनमें से एक आरोपित जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय का काम भी करता है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने एसओजी टीम के साथ मिलकर उपेंद्र कुमार पुत्र तेज बहादुर निवासी बस स्टैंड के पास वार्ड नंबर 1 शक्तिफार्म सितारगंज उधम सिंह नगर व हाल किराएदार हरीश चंद्र जोशी गजाली उत्तर थाना बनभूलपुरा और महमूद पुत्र मुमताज निवासी नूरी मस्जिद के पास वार्ड नंबर 3 उत्तर उजाला थाना बनभूलपुरा को स्मैक तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है।

बता दें कि उक्त दोनों आरोपितों को स्मैक की तस्करी करते हुए शमा होटल बरेली रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार इन दोनों के पास से पुलिस ने 77 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसके बाद दोनों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। दोनों से पूछताछ में पता चला कि महमूद पहले भी सट्टा और स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वही दसरा तस्कर उपेंद्र कुमार थाना सितारगंज से हल्द्वानी जेल में बंद था।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों की मुलाकात जेल में ही हुई थी। जेल से बाहर आकर दोनों ने साथ में तस्करी करने का प्लान बनाया। बता दे कि उपेंद्र कुमार जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम भी करता है। दोनों ने संयुक्त रूप से पैसे इकट्ठा कर अजीम निवासी बुध बाजार बनभूलपुरा से भारी मात्रा में स्मैक खरीदा। फिर उसे हल्द्वानी व बनभूलपुरा कि युवकों को बेचकर मुनाफा कमाना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top