Nainital-Haldwani News

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेशनल कोर्स में रिकॉर्ड प्रवेश, इन पाठ्यक्रमों में बढ़ा छात्रों का रुझान

Ad

KumaonUniversity : ProfessionalCourses : Admission2026 : कुमाऊं विश्वविद्यालय में इस बार कुछ चुनिंदा प्रोफेशनल कोर्स में छात्रों ने काफी रुचि दिखाई है। डीएसबी परिसर नैनीताल और भीमताल परिसर में चल रहे प्रवेश अभियान के दौरान कई पाठ्यक्रमों में सीटों के मुकाबले अच्छी संख्या में छात्रों ने दाखिला लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

विश्वविद्यालय के अनुसार बीएससी बायोटेक, बीफार्मा, बीपीएलएबी और अन्य प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश को लेकर छात्रों का रुझान बढ़ा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक बीएससी बायोटेक में 250 बीफार्मेसी में 64 और बीपीएलएबी में 127 प्रवेश हो चुके हैं। इनमें बीएससी बायोटेक के प्रवेश इस समय सबसे अधिक बताए जा रहे हैं।

डीएसबी और भीमताल परिसर में अन्य पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश जारी है। इनमें बीए, बीएससी, बीकॉम समेत कई विषय शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन प्रवेश प्रक्रिया को निर्धारित सीटों के अनुसार आगे बढ़ा रहा है।

10 अगस्त तक बढ़ाया गया प्रवेश का मौका

छात्रों की सुविधा के लिए समर्थ पोर्टल को दोबारा खोला गया है। प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों से समय रहते आवेदन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026 के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के परिणाम भी जारी किए जा रहे हैं। एक दिन में 38 परीक्षाफल जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। छात्र अपने परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट और समर्थ पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।

प्रोफेशनल कोर्स को लेकर बढ़ा क्रेज

कुमाऊं विश्वविद्यालय के अधिकारियों के मुताबिक बायोटेक, फार्मेसी, बीपीएलएबी, बीकॉम ऑनर्स और अन्य प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों की दिलचस्पी बढ़ी है। सीमित सीटों वाले पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिल रही है।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित नियमों और उपलब्ध सीटों के आधार पर पूरी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top