Nainital-Haldwani News

रानीबाग और अमृतपुर जाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, नदी में नहाना पड़ सकता है महंगा

Ad

Haldwani news: Operation maryada : पूरे देश में भीषण गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है। उत्तराखंड में भी पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गई है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुुंच रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते हल्द्वानी के रानीबाग और अमृतपुर क्षेत्र में हजारों लोग नहाने और पिकनिक मनाने आ रहे हैं। लेकिन पर्यटक और आसपास के क्षेत्र से आए लोग यहां नहाने के बदले अराजकता फैला रहे हैं। ज्यादातर लोग यहां पर नशा करने और हुड़दंग मचाने के लिए आते हैं। ऐसे लोगों क खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। और रानीबाग और अमृतपुर क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। ( Police cut challan of people making ruckus )

ADVERTISEMENTS Ad

“ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत कार्यवाही की गई

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के सार्वजनिक स्थान और नदी में नहाने के साथ साथ हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस द्वारा रानीबाग और एचएमटी लमजाला के पास नदी में नहाने गए व्यक्तियों द्वारा हुड़दंग मचाने पर “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।नदी में नहा रहे और हुड़दंग मचा रहे 35 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। साथ ही हुड़दंग मचाने वालों के 10 दोपहिया वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान भी काटे और सभी को सख्त हिदायत दी गई है। ( haldwani Police operation maryada )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top