Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पुलिस ने स्पा सेंटर में मारा छापा,महिला पुलिस के साथ उलझी युवतियां

Ad

हल्द्वानी:कुछ वक्त पहले ही एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने जिले में 17 ऑपरेशन प्लान बनाया था और उसे फ्लोर पर उतारना शुरू हो गया है। नैनीताल रोड स्थित एक स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने स्पा सेंटर में अनियमितताएं भी पकड़ी है। वहीं ये भी सामने आया है कि महिला पुलिसकर्मियों के साथ स्पा सेंटर में मौजूद युवतियां उलझ भी गई। एंटी हूमन ट्रैफिंग सेल टीम की छापेमारी ने पूरे शहर के स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मचा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि लंबे वक्त से शहर के स्पा सेंटरों में अवैध काम की शिकायत पुलिस को मिल रही थी और इसके तहत पुलिस अब कार्रवाई मोड पर है। नैनीताल स्थित स्पा सेंटर दिल्ली निवासी महिला का है। छापेमारी के बाद राहगीरों की स्पा सेंटर के बाहर भीड़ लग गई। नियम के अनुसार स्पा सेंटर में पर्दें लगाकर कार्य किये जाने चाहिए था लेकिन इस सेंटर में दरवाजे बंद कर कार्य किया जा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्पा सेंटर में काम करने वाली महिलाओं ने जांच के लिए पहुंची टीम के साथ सहयोग नहीं किया। वह महिला पुलिसकर्मी के साथ उलझती नजर आई। स्पा में मौजूद एक युवती ने महिला कांस्टेबल से अभद्रता करते हुए उनकी नेम प्लेट तोड़ दी । छापेमारी में यह भी सामने आया है कि उपस्थित महिलाओं में से केवल तीन महिलाओं का सत्यापन करवाया गया है। जबकि वहां ज्यादा महिलाएं बाहर की हैं।

जांच टीम के अनुसार स्पा सेंटर में भारी अनियमितताएं सामने आयी। सेंटर में रजिस्ट्रर भी नहीं मिले। लंबे समय से स्पा सेंटरों में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है। पुलिस द्वारा महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के अलावा पुलिस ने 52(2)पुलिस एक्ट में कार्यवाही की है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top