Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पुलिस ने खुलासा किया, करीब 22 लाख के मोबाइल खोज निकाले

Ad

हल्द्वानी: पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुमशुदगी होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही करने हेतु मोबाइल एप्प को आदेशित किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

मोबाइल एप्प नैनीताल को डॉ जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल व हरबंश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन एवं नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक उमेश मलिक, प्रभारी साईबर सैल, (मोबाइल एप्प) के नेतृत्व में आरक्षी आनन्द बल्लभ जोशी, आरक्षी नरेश मेहरा,आरक्षी किशन सिंह कुँवर,महिला आरक्षी पिंकी जोशी के द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह अप्रैल 2022 तक की आईएमईआई नम्बरों को प्रभारी, एसओजी नन्दन सिंह रावत के माध्यम से सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त जिन आईएमईआई का प्रचलन में होना पाया गया।

आईएमईआई के आधार पर विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली , हरियाणा, हैदराबाद(तेलगांना) व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल 128 मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प टीम द्वारा रिकवर किये गये । विभिन्न कम्पनियों के निम्नांकित मोबाइल फोन उनकी अनुमानित कीमत 2179000/-है ।

माह जनवरी में रिकवर मोबाईल फोन 217 व अनुमानित कीमत -2305000/-
माह मार्च में रिकवर मोबाइल फोन व उनकी अनुमानित कीमत- 137 व 1509000/-
वर्ष 2022 में अब तक कुल रिकवर मोबाइल फोन- 482 व अनुमानित कीमत 5993000/-
रिकवर मोबाइल फोन का विवरण
क्रं0सं0 मोबाइल कम्पनी मोबाइलो की संख्या मोबाइलों की अनुमानित कीमत
1- वीवो – 28 – 336000/-
2- रियलमी – 18 – 216000/-
3- सैमसंग – 06 – 720000/-

  1. रेडमीथ – 12 -144000/-
  2. ओप्पो – 24 – 288000/-
    6- इन्फिक्स – 01 – 12000/-
  3. टैक्नो – 04 – 48000/-
  4. नोकिया – 02 – 14000/-
  5. नारजो – 04 – 48000/-
  6. पोको – 02 – 24000/-
  7. लावा- 01 – 10000/-
  8. पैनासोनिक- 01 – 10000/-
  9. ओनर – 02 – 20000/-
    14.आईफोन – 01 – 25000/-
    15.अन्य- 22- 264000/-
    कुल योग 128 – 2179000/-

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top