Nainital-Haldwani News

सीनियर सिटीजन के टच में रहेगी हल्द्वानी पुलिस, रोजाना किए जाएंगे दस कॉल

सीनियर सिटीजन के टच में रहेगी हल्द्वानी पुलिस, रोजाना किए जाएंगे दस कॉल
Ad

हल्द्वानी: नगर में बीते कुछ समय से अपराधिक मामले बढ़े हैं। इसी क्रम में पुलिस भी पहले से अधिक सक्रिय हो गई है। जहां पुलिस फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ने का अभियान शुरू करने जा रही है। वहीं जेल से बाहर आने वालों पर भी निगरानी की तैयारी कर रही है। गौरतलब है सबसे ज्यादा जेल से बाहर आने वाले अपराधी खतरनाक माने जाते हैं। हाल में हुई कुछ घटनाओं के बाद इन पर ध्यान देने की जरूरत भी है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा खास बात ये है कि पुलिस अब रोजाना कम से कम दस सीनियर सिटीजन का हाल चाल जानेगी। जी हां, ये निर्देश नैनीताल की एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने क्राइम बैठक के दौरान पुलिस कर्कियों को दिए हैं। देखा जाए तो कई बुजुर्ग, जो अकेले रहते हैं, उन्हें किसी न किसी के साथ को जरूरत होती है। ऐसे में पुलिस का ये कदम वाकई सरहानीय रहने वाला है।

दरअसल शुक्रवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने थाना प्रभारियों को सीयूजी नंबर पर आने वाले हर कॉल को रिसीव करने के निर्देश दिए। साथ ही अब ये भी निर्देश दिए गए हैं थाने के पुलिसकर्मी रोजाना कम से कम 10 सीनियर सिटीजन को रेंडम कॉल कर उनका हाल चाल जानेंगे। जिससे शहर में हर सीनियर सिटीजन की परेशानियों पर ध्यान दिया जा सके।

इस मौके पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने आगामी त्योहारों को देखते हुए ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाने का भी आह्वान किया। बता दें कि इस अभियान के तहत होटल व ढाबों पर शराब पिलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा फरार अपराधियों को पकड़ने के साथ साथ जेल से बाहर आने वालों पर खास नजर रखी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top