Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में दिवाली से पहले बिजली कटौती, 30 अक्टूबर तक इन इलाकों में रहेगी बत्ती गुल

Haldwani Power Cut
Ad

Haldwani News | Power Cut | Uttarakhand Electricity : उत्तराखंड के हल्द्वानी में दिवाली से पहले बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऊर्जा निगम ने बिजली लाइनों और फीडरों के रखरखाव के लिए 14 से 30 अक्टूबर तक का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत अलग-अलग इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में त्योहार की तैयारियों के बीच लोगों को बिजली कटौती का ध्यान रखकर अपने जरूरी काम करने होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

ऊर्जा निगम का कहना है कि दिवाली के दौरान बिजली आपूर्ति बेहतर बनाए रखने के लिए बिजलीघरों से जुड़े फीडरों और लाइनों का रखरखाव किया जाएगा। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को कटौती की जानकारी पहले से दी जा रही है। यदि तय समय से अधिक बिजली कटौती होती है या बिजली से जुड़ी कोई समस्या आती है…तो उपभोक्ता टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

हल्द्वानी में किस दिन कहां रहेगी बिजली कटौती?

ऊर्जा निगम की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक इन क्षेत्रों में निर्धारित तारीखों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

14 अक्टूबर: राजपुरा और तिकोनिया

15 अक्टूबर: बरेली-रामपुर रोड, नैनीताल-कालाढूंगी रोड और गांधी नगर

16 अक्टूबर: सेंट पॉल और दानीबंगर

17 अक्टूबर: तिकोनिया और गौलापार

19 अक्टूबर: धान मिल और मंडी

21 अक्टूबर: गायत्रीनगर और कालाढूंगी

22 अक्टूबर: कालाढूंगी और नया आवास विकास

23 अक्टूबर: एमईएस, कॉलटैक्स, दोनहरिया और हाइडिल

24 अक्टूबर: नलकूप, दानीबंगर, कालीचौड़ और स्टेडियम

30 अक्टूबर: धान मिल और मंडी

निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिजली कटौती का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। हालांकि उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र की आपूर्ति से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए ऊर्जा निगम की सूचना पर ध्यान देना चाहिए।

वनभूलपुरा में बिजली चोरी रोकने के लिए खर्च होंगे 3 करोड़ रुपये

ऊर्जा निगम वनभूलपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए करीब 3 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी कर रहा है। योजना के तहत बिजली के पोल से मीटर तक लगभग 350 किलोमीटर लंबी आर्मर्ड केबल लगाई जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक इस व्यवस्था का उद्देश्य बिजली चोरी की घटनाओं पर रोक लगाना है।

सोमवार को ऊर्जा निगम की सात टीमों ने क्षेत्र में जांच अभियान चलाया था। इस दौरान 108 घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। जांच में बिजली की लाइनों को काटकर और मीटरों से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई।

अब हर कनेक्शन में पोल से मीटर तक आर्मर्ड केबल लगाने की योजना है। अधिकारियों ने कहा कि इस केबल में धातु का सुरक्षा आवरण होता है। केबल लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। क्षेत्र में घरों के बाहर स्मार्ट मीटर लगाने की भी योजना है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top