Nainital-Haldwani News

यात्री ध्यान दें, अब शाम पांच बजे तक ही खुलेगा हल्द्वानी रेलवे स्टेशन का आरक्षण काउंटर

Ad

Haldwani news: Haldwani railway station: प्रतिदिन भारतीय रेल में लाखों लोग सफर करते हैं। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से भी प्रतिदिन हजारों यात्री रेल से सफर करते हैं। ऐेसे में हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इज्जतनगर मंडल के कई स्टेशनों में आरक्षण काउंटर के समय में परिवर्तन किया गया है। इसके चलते हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में 12 घंटे की जगह अब सिर्फ नौ घंटे ही आरक्षण काउंटर खुलेंगे। ( Haldwani railway station Resevation counter )

ADVERTISEMENTS Ad

आठ बजे से पांच बजे तक खुलेगा काउंटर

रेलवे के मंडल वाणिज्य निरीक्षक सत्यवान ने बताया कि करीब 85 प्रतिशन यात्री आईआरसीटीसी से ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं। और केवल 15 प्रतिशत यात्री ही काउंटर से टिकट बुक कर रहे हैं। इसको देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से एक शिफ्ट को कम करते हुए काउंटर को चलाने का निर्णय लिया गया है। और अब आरक्षण काउंटर की अवधि सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रहेगी। पहली शिफ्ट में आठ बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे रहेगी। इज्जतनगर मंडल के हल्द्वानी और रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक ही टिकट बनने समेत अन्य कार्य होंगे। ( Haldwani railway station Resevation counter will now open from 8 am to 5pm )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top