Nainital-Haldwani News

पूरे देश में हल्द्वानी की मिट्टी पलीत, सफाई के मामले में फिर गिरी रैंकिंग

Ad

हल्द्वानी: शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था से हल्द्वानी वासी तो अवगत थे ही थे। मगर अब देश के सामने भी हल्द्वानी की पोल खुल गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार दूसरे साल हल्द्वानी की सफाई व्यवस्था की कमियां उजागर हुई हैं। 2022 सर्वेक्षण में हल्द्वानी की रैंकिंग फिर गिर गई है। साल 2020 में 229वीं रैंक के बाद हल्द्वानी ने साल 2021 में 281वीं और अब साल 2022 में 282वीं रैंक हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि देश में एक लाख से अधिक आबादी वाले 382 शहरों की सफाई का सर्वेक्षण हुआ था। जिसमें हल्द्वानी को 282वां स्थान मिला है। उत्तराखंड में भी स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं है। यहां अपने शहर को आठ निकायों में से छठा स्थान प्राप्त हुआ है। केवल काशीपुर, हरिद्वार को छोड़ दिया जाए तो अन्य पांच निकाय हल्द्वानी से आगे हैं। बता दें कि 7500 नंबर में हल्द्वानी ने 2265 अंक प्राप्त किए हैं।

हालांकि सड़कों, सार्वजनिक शौचालय, आवासीय परिसर, बाजार की सफाई में शहर को अच्छे अंक मिले हैं मगर घर-घर से कूड़ा उठान, शहर के सुंदरीकरण में शहर बुरी तरह से पिछड़ा है। इसके अलावा दस्तावेजीकरण व ओडीएफ प्लस (400 अंक) में हल्द्वानी को मिले। पंजाब की गोविंदगढ़ पहले व उत्तर प्रदेश का गजरौला तीसरे स्थान पर है। मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला ने कहा क‍ि स्वच्छता की सुविधा देने में हमारा प्रदर्शन बेहतर है। आने वाले समय में कमियों को दूर किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top