Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के गोविंद दसौनी ने तीन आतंकियों को किया ढेर, अब मिलेगा गैलेंट्री अवार्ड… बधाई दीजिए

Ad

हल्द्वानी: देवभूमि में एक कहावत है कि हर परिवार का एक सदस्य फौज में होता है। उत्तराखंड के कई बच्चों ने देश के लिए अपने प्राण निछावर किए हैं। देवभूमि की मिट्टी अपने बच्चों में देशप्रेम की भावना जन्म के वक्त की भर देती है। इस बार एक कहानी हल्द्वानी के गोविंद सिंह दसौनी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

 हल्द्वानी निवासी जवान ने अपने साहस का परिचय देते हुए तीन आतंकवादियों को ढेर किया। उनकी इस बहादुरी के लिए भारतीय सेना के गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। हल्द्वानी फूलचौड़ निवासी गोविंद सिंह दसौनी पिछले 15 साल से भारतीय सेना का हिस्सा रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। साल 2022 में उनकी यूनिट एक मिशन पर थी और उन्होंने  जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकवादियों को ढेर किया था।

गोविंद को बहादुरी परिवार से विरासत में मिली है। वर्ष 2010 में उनके तहेरे भाई तारा सिंह दसौनी जम्मू- कश्मीर में ही शहीद हुए थे। वर्ष 2011 में शहीद तारा सिंह दसौनी को भारतीय सेना मेडल से नवाजा गया था। गोविंद दसौनी के तीन भाई और चाचा भी भारतीय सेना में सेवारत हैं। 26 जनवरी 2023 को भारतीय सेना के गैलेंट्री अवार्ड से हवलदार गोविंद सिंह दसौनी को सम्मानित करने की घोषणा की गई।

गोविंद सिंह की तरह उत्तराखंड के हजारों जवान देश सेवा कर रहे हैं। इससे पहले भी कइयों को अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा हर साल रिकॉर्ड संख्या में उत्तराखंड के निवासी भारतीय सेना का हिस्सा बनते हैं। गोविंद सिंह की बहादुरी को हल्द्वानी लाइव की टीम सलाम करती है और उन्हें बधाई देती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top