Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी कमलेश तिवारी ने मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते तीन पदक

Ad

Success Story: Kamlesh Tiwari: नेशनल स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस बोर्ड, दिल्ली के तत्वाधान में मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन नैनीताल में किया गया जिसमें प्रतिभाग करते हुए आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ लर्निंग हल्द्वानी के शारीरिक शिक्षक कमलेश चंद्र तिवारी ने अपने वर्ग में प्रतिभाग करते हुए 3 पदक जीते l

ADVERTISEMENTS Ad

कमलेश तिवारी ने 200 मीटर व 400 मीटर में दो स्वर्ण व 800 मीटर में कांस्य पदक पदक जीते l इसके साथ ही खेल गांव,दिल्ली में होने वाली खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया l बता दें कि कमलेश तिवारी  भारतीय ताइक्वांडो टीम के भी कोच रह चुके हैं।

इसके अलावा इंटरनेशनल लेवल पर भी उन्होंने हल्द्वानी का नाम रौशन किया है। साल 2021 में खटीमा में 2 दिवसीय मास्टर्स एथेलेटिक्स प्रतियोगिता भी कमलेश तिवारी ने तीन पदक झटके थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा , प्रधानाध्यापिका वंदना टम्टा ,मैनेजर सुरेश बाजपेई व शिक्षकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है l

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top