Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गौलापार में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को रौंदा, घर लौट रहे होटल मैनेजर दीपक की मौत

File Photo
Ad

हल्द्वानी: एक और सड़क हादसे ने पूरे शहर का माहौल गमगीन कर दिया है। गौलापार में बीती रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। जिसमें होटल संचालक की मौत हो गई। बता दें कि स्कूटी से अपने घर लौट रहे होटल मैनेजर को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक किशनपुर गौलापार के रहने वाले 29 वर्षीय दीपक महतोलिया पुत्र गोपाल दत्त महतोलिया खेड़ा के पास एक होटल में मैनेजर थे। वह बुधवार की देर रात स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। तभी प्रतापपुर के पास अज्ञात वाहन की स्कूटी पर जोरदार टक्कर मार कर निकल गया।

हादसे में दीपक को गंभीर चोट आई। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क पर देखा तो परिजनों को सूचित किया। सूचना पर दीपक का छोटा भाई नरेश मौके पर पहुंचा और अपने भाई को बेस अस्पताल लेकर आया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मौके पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top