Nainital-Haldwani News

बड़ी खबर: हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग 15 घंटे के लिए रहेगा बंद, लालकुआं से पूरी करने पड़ेगी यात्रा

Ad

Uttarakhand News: Haldwani News: Traffic Route: दिनांक 25 सितंबर 2024 को छत्तरपुर-हल्दी रोड के मध्य स्थित रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। यह कार्य सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेगा, जिसके कारण रूद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। इस मरम्मत कार्य के दौरान, हल्द्वानी से रामपुर रोड होते हुए रूद्रपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के दोपहिया, चौपहिया वाहन, रोडवेज बसें और निजी बसों का यातायात सिंधी चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बरेली रोड से होते हुए लालकुआँ और किच्छा-नगला बाईपास से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी प्रकार, सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर से रामपुर रोड होकर रूद्रपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन, जिनमें दोपहिया, चौपहिया, भारी वाहन, रोडवेज बसें और निजी बसें शामिल हैं। इन्हें टीपी नगर, शीतल होटल और गन्ना सेंटर से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन लालकुआँ से होते हुए किच्छा-नगला बाईपास से अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे।

नोट: यह डायवर्जन प्लान 25 सितंबर 2024 को सुबह 7:30 बजे से रात 10:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे इस समयावधि में मार्ग का पालन करें और यात्रा के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top