Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी साईं हॉस्पिटल में लगेगा निशुल्क हृदय शिविर

Ad

हल्द्वानी: साईं हॉस्पिटल हल्द्वानी में अब हृदय रोग का सम्पूर्ण इलाज मिलेगा। जहाँ सीनियर कार्डियोंलाजिस्ट डॉ प्रमोद जोशी की की देखरेख में मरीजों का इलाज किया जायेगा। वहीं साईं हॉस्पिटल के एम डी डॉ मोहन सती ने कहा की आगामी 19 फरवरी रविवार को साईं अस्पताल एक हार्ट कैम्प का आयोजन करने जा रहा हैं, जहाँ हृदय मरीज डॉ प्रमोद जोशी से सुबह 10बजे दोपहर 2 बजे तक निशुल्क परामर्श ले सकते हैं,तथा अपनी शांकाओ का निराकरण कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad


डॉ सती ने कहा की साईं हॉस्पिटल द्वारा ‘सर्व जन हिताय, सर्व जन सुखाय” की विचारधारा के साथ इस तरह के अन्य मेडिकल कैम्प को भी आयोजित किये जाने की योजना हैं ताकि लोगो को अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक और सचेत किया जा सके जिससे समय पर इलाज कर वह स्वस्थ हो सके।


सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रमोद जोशी ने कहा की आज के परिवेश हार्ट डिजिस के कई कारण हो सकते हैं,सीने में दर्द का होना, हार्टबीड का तेज होना, तनाव जैसे कई लक्षणों को नजरअंदाज करना खुद अपने शरीर में हमला करने जैसा हैं, इसलिए समय पर जांच कर इलाज संभव हैं और मरीज की जान बचाई जा सकती हैं। रविवार हो होने वाले हार्ट मैडिकल कैम्प में ऐसे मरीज जिन्हे पेसमेकर लग चूका हैं वह भी अपना निशुल्क चेकअप करा सकते हैं.और अपनी बीमारी की स्थिति के बारे में जान सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top