Almora News

हल्द्वानी-शामा केमू बस का संचालन तीन महीने बाद शुरू, दोपहर दो बजे बागेश्वर पहुंचेगी बस

Ad

Bageshwar News: Kemu Bus: कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों की लाइफ लाइन केमू ने तीन महीने बाद हल्द्वानी से कपकोट के दूरस्थ इलाके शामा के लिए सेवा देना दोबारा शुरू दिया है। चारधाम यात्रा के शुरू होने के बाद बसों को श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए भेजा गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरी ओर वहीं पिछले चार महीने से धरमघर और मुनस्यारी से दिल्ली के लिए संचालित रोडवेज की बस सेवा का संचालन बागेश्वर से किया जा रहा है। रोडवेज स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि स्टाफ और बसों की कमी के कारण दोनों बस सेवाओं का संचालन जिला मुख्यालय से हो रहा है।

इसके अलावा करीब तीन महीने पूर्व केमू की हल्द्वानी से शामा और रानीखेत से ओगला (पिथौरागढ़) चलने वाली बस सेवाओं का संचालन प्रभावित हो गया था। अब हल्द्वानी से शामा के लिए बस सेवा का संचालन शुरू होना यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।

इसको लेकर केमू के स्टेशन इंचार्ज केडी भट्ट ने बताया है कि हल्द्वानी-शामा बस दोपहर दो बजे बागेश्वर पहुंचेगी है। ढाई बजे शामा के लिए रवाना होती है। शामा से सुबह आठ बजे बस हल्द्वानी के लिए निकलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि रानीखेत-ओगला बस सेवा का संचालन भी जल्द शुरू होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top