Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी शीशमहल विवाद से पुलिस ने उठाया पर्दा, पथराव करने वाले 21 आरोपी अबतक गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: हाल ही में शीशमहल में हुए बवाल ने पूरे शहर में हल्ला कर दिया था। लेकिन अब इस बवाल पर से पर्दा उठ गया है। अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन अभी और भी गिरफ्तारियां की जानी हैं। कुछ आरोपी फिलहाल फरार हैं। लेकिन पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल बीते शनिवार की देर शाम को शीशमहल में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। हनुमान चालीसा पढ़ कर लौट रहे बजरंगियों पर कुछ लोगों ने पहले आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई थी। अब मंगलवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने जानकारी दी और बताया कि शीशमहल निवासी जो लड़के शाम को भिड़े थे, वही लड़के उसी दिन आईटीआई के लड़कों से भी भिड़े थे। शाम को विवाद के वक्त आईटीआई लड़कों का एक बाइकर्स गैंग वहां आकर पथराव करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने 10 लोगों की गिरफ्तारी कर ली थी। सोमवार देर रात तक 11 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

जानकारी के मुताबिक जो पहले दिन पकड़े गए वह बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और जिनकी गिरफ्तारी दूसरे दिन हुई वह आईटीआई गैंग से हैं। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि अभी गिरफ्तारी का सिलसिला जारी रहेगा। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को पता लगाया जा रहा है। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top