Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की शैली बनेंगी जज, न्यायिक सेवा परीक्षा में पाया 52वां स्थान

Ad

हल्द्वानी: UPPSC PCS (J) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। कानपुर की निशी गुप्ता परीक्षा की टॉपर रही हैं। यूपी न्यायिक सेवा (सिविल जज जूनियर डिवीजन) की प्रतियोगी परीक्षा में उत्तराखंड के युवाओं को भी कामयाबी मिली है। इस लिस्ट में नैनीताल जिले की शैली शरण का नाम भी है। UPPSC PCS (J) परीक्षा में शैली को 52वीं रैंक हासिल हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, शैली शरण ने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरु से एलएलम किया। उनके पिता का नाम ड़ॉ दयाल शरण है जो कि पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग फौरेंसिक में संयुक्त निदेशक है। वहीं माता डॉ. रेनू शरण उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सदस्य पद पर तैनात हैं। शैली ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रांतीय सिविल सेवा न्यायपालिका परीक्षा (PCS J 2023) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार सिविल जज भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं। अंतिम इंटरव्यू के बाद कुल 302 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। कुल चयनित अभ्यर्थियों में से 165 महिला अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित रिट याचिका में पारित अंतरिम आदेश के आलोक में एक रिक्ति का परिणाम घोषित नहीं किया गया है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। UPPSC द्वारा आयोजित PCS (J)-2022 की परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई! शुचिता, पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड समय सीमा के अंदर पूर्ण हुई चयन प्रकिया में प्रदेश की बेटियों ने हमारा गौरव बढ़ाया है। UPPSC द्वारा आयोजित PCS (J)-2022 की परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई!

सीएम ने कहा, “इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 55 प्रतिशत लड़कियों की सफलता और टॉप 20 में 15 स्थान लड़कियों का होना ‘न्यू इंडिया’ के ‘न्यू उत्तर प्रदेश’ की बुलंद तस्वीर पेश करता है।” आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सभी सफल अभ्यर्थियों की प्रतिभा, ऊर्जा और योग्यता ‘नए उत्तर प्रदेश’ के सुशासन को और अधिक समृद्ध करेगी। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सभी सफल अभ्यर्थियों की प्रतिभा, ऊर्जा और योग्यता ‘नए उत्तर प्रदेश’ के सुशासन को और अधिक समृद्ध करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top