Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी शैमफोर्ड का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा, दिनेश और आकांक्षा बनें टॉपर

Ad

Shemford Senior Secondary School: CBSE Result: Haldwani School Performance:

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल (Shemford School Haldwani) का 10वीं और 12वीं CBSE बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता का प्रदर्शन किया है। कक्षा 12वीं मे दिनेश रौतेला ने 95.4% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ 12वीं में काजल पिमोली 95.2%, कमल कबड़वाल 93.2%, दिव्यांश पांडे 92.2%, दीक्षित पांडे 91.2%, केतन सिंह बोरा 91.2%, विशाल पाठक 91%, गंगा रौतेला 87.8%, खुशी भट्ट 87.8%, भावना 87%, हर्षित भट्ट 86.8%, तान्या सिंह 85.8% तथा प्रकृति पाठक ने 85.8% अंक हासिल किए हैं।

विद्यार्थियों का 10वीं में भी अच्छा प्रदर्शन

कक्षा 10वीं में भी शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। आकांक्षा भण्डारी ने 10वीं में सर्वोच्च 98% अंक हासिल किए। 10वीं में ही अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सूची में यश पंत 95.6%, खुशी गुप्ता 95%, निशा 94.8%, मानसी भट्ट 93.2%, निहारिका पपोला 92.2%, दक्ष गरवाल 91.6%, मयंक तिवारी 91.6%, अंतरा अधिकारी 91%, कृष्णा सिंह बिष्ट 90.6%, भावना सामंत 88.6%, कंचन बिष्ट 88.6%, दिया भट्ट 88.6% तथा कनिका मेहरा, हर्षिता भट्ट, कनक ने 88.4% अंकों के साथ अपनी जगह बनाई है। विद्यालय के छात्र यश पंत ने गणित एवं सोशल साइंस विषय में शत प्रतिशत अंक तथा साइंस में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। साथ ही आकांक्षा भण्डारी ने मैथ्स विषय में शत प्रतिशत अंक हासिल कर सभी को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय प्रबंधन ने जताई खुशी

विद्यार्थियों के 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी.एस मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त स्टाफ ने बोर्ड के सफल परिणाम के लिए हर्ष जताते हुए अभिभावकों व बच्चों को बधाई व शुभकामनाऐं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top