Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी शेमफॉर्म स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस,देश भक्ति गानों से बच्चों ने दर्शकों के रोंगते खड़े किए

Ad

Republic Day Celebration in Shemford School Haldwani: एक स्वतंत्र एवं प्रगतिशील गणतंत्र को उजागर करते हुए शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में 74 वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की संस्थापक माधवी बिष्ट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा राजपथ के मनोरम दृश्य को परिलक्षित करती परेड का शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने परेड की सलामी ली।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। नन्हें मुन्हे बच्चों ने देश रंगीला, सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा, मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन, ओ देश मेरे तेरी शान पे सदके, हम हिन्दुस्तानी, इंडिया वाले आदि गीतों पर शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा योगा, ऐरोबिक्स, ताइक्वांडो आदि का भी बेहतरीन प्र्रदर्शन किया गया।

प्रधानाचार्या सन्तोष पाण्डेय ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत किया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व से सभी को अवगत कराया। उन्होंने छात्रों से एक जिम्मेदार नागरिक बनने की और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने अपील की जिससे एक सशक्त समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान किया जा सके। चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने सभी को गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया, ललित मोहन बिष्ट, सुनील बिष्ट एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top