Nainital-Haldwani News

2027 चुनाव से पहले सुरेश भट्ट की सक्रियता, कुसुमखेड़ा में लोगों के साथ की बैठक

Ad

Haldwani | Suresh Bhatt | Public Interaction : कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कुसुमखेड़ा में भाजपा नेता एवं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने पूर्व सैनिकों, वरिष्ठजनों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों से मुलाकात की। आरटीओ रोड स्थित कुसुमखेड़ा में पूर्व सैनिक कैप्टन चंद्रबीर सिंह बसेड़ा के आवास पर हुई इस मुलाकात में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान सुरेश भट्ट ने मौजूद लोगों से क्षेत्र की जरूरतों और उनकी अपेक्षाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समाज के अनुभवी लोगों के सुझाव विकास कार्यों को बेहतर दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। पूर्व सैनिकों और वरिष्ठजनों का योगदान समाज के लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में भट्ट ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।

बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई। सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों से संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की। उन्होंने उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने और जीत की हैट्रिक का लक्ष्य दोहराया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लोगों के साथ संवाद जारी रहना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top