Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में गर्मी ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ा, पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Ad

Haldwani news: Weather news: हल्द्वानी शहर में गर्मी लगातार रिकोर्ड तोड़ रही है। बीते दो दिन से शहर में गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए हैं। रविवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के चलते दिन में लोग अपने घरों से बाहर तक नहीं निकल सके। शनिवार के मुकाबले रविवार को तापमान आधा डिग्री सेल्सियस बढ़ा। जो कि मई महीने में पिछले 10 सालों में सबसे अधिक है।

ADVERTISEMENTS Ad

तापमान 42-43 डिग्री तक पहुंच सकता है

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल गर्मी और भी ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को रुद्रपुर-हरिद्वार में हीट वेव की आशंका जताई गई है। वहीं पर्वतीय जिलों में कहीं -कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पंतनगर मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह का कहना है कि रविवार को तापमान मई महिने में पिछले 10 सालों में सबसे सर्वाधिक है। और आने वाले दिंनो में मैदानी क्षेत्रों में तापमान 42-43 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं इस साल लू अन्य सालों की अपेक्षा 15 से 20 दिन तक ज्यादा रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि जून से अल निनो कमजोर पड़ेगा और ला नीनो का प्रभाव शुरू हो जाएगा। इसके चलते भारत में मानसून समय से पहंचेगा।

1901 के बाद इस साल अप्रैल महीना सबसे गर्म रहा

वहीं बात करें इसी साल अप्रैल के महीने की तो अप्रैल महीना सबसे गर्म रहा। 1901 के बाद से पहली बार ऐसा हुआ कि देश के अधिकतर क्षेत्रों में अप्रैल में सबसे अधिक दिनों तक लू चली। मौसम विभाग ने बताया कि अप्रैल महीने में 5 से 7 और 15 से 30 तारीख के बीच दो बार लू चली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top