Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में इंसानियत की कहानी…ऑटो चालक ने लौटाया जेवर-नकदी से भरा बैग

Ad

हल्द्वानी: इंसानियत आज भी लोगों के भीतर जिंदा है और इस बात की तस्दीक हमारे आस-पास हो रही कई सारी घटनाएं खुद करती हैं। हल्द्वानी में ऐसा ही वाकया सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी एक टेंपो चालक की तारीफ करते नहीं थकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र का यह मामला है। दरअसल, एक बेटी की शादी की तैयारियों में परिजन दुल्हन के जेवर ऑटो में ही भूल गए। बाद में जब याद आया कि जेवर ऑटो में ही रह गए तो उनकी चिंता एकाएक बढ़ गई। परिजन और रिश्तेदार यह सोच भी नहीं पा रहे थे कि अब वह आखिर क्या करें और क्या ना करें।

लगातार दो घंटे तक चली इस कशमकश के बाद अचानक एक टेंपो चालक वहां पर आ गया। कीर्ति बल्लभ जोशी नाम के इस टैंपो चालक ने इमानदारी की मिसाल पेश करते हुए दुल्हन के जेवर वाला बैग उसके परिजनों को लौटा दिया। यह देखकर मेहमान से लेकर रिश्तेदार सब लोग खुशी से झूम उठे।

दुल्हन के घरवालों ने ईमानदार टेंपो चालक कीर्ति बल्लभ जोशी को इनाम देने की कोशिश भी की। परंतु टेंपो चालक की महानता देखिए, कि उन्होंने कन्या का कन्यादान होने का हवाला देकर कोई भी ईनाम लेने से मना कर दिया। इसके बाद दुल्हन और दूल्हे के परिजनों ने टेंपो चालक का माला पहनाकर स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top