Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी ठंडी सड़क का मामला, स्कूली छात्र पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

Ad

हल्द्वानी: इस वक्त की बड़ी खबर हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज के सामने से आई है। ठंडी सड़क पर स्थित एक निजी स्कूल के बाहर दिनदहाड़े दो बाइक सवार युवकों ने रोड किनारे खड़े छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद वहां खून खून हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

आसपास के लोगों का कहना है कि दो बाइक सवार बाइक पर आए और सड़क किनारे खड़े छात्र को चाकुओं से गोद दिया। जिसके बाद वहां अचानक अफरा तफरी मच गई। फिलहाल बताया जा रहा है कि घायल छात्र को निजी अस्पताल ले जाया गया है।

शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार घायल हुआ सक्षम नाम का छात्र निजी स्कूल में ही पढ़ता है। स्कूल के बाहर दो गुटों में झड़प की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पेट पर चाकू से हमला किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही पुलिस भू मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top