Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से पहाड़ जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 26 मार्च से लागू होगा नया ट्राफिक प्लान, पूरा पढ़ें

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं का मुख्य द्वार कहे जाने वाला हल्द्वानी शहर पहाड़ से आने जाने वालों के लिए अहम है। हालांकि सुविधा में खेद ये है कि कभी रास्ते मलबे से अवरुद्ध होने की वजह से बंद हो जाते हैं तो कभी रानीबाग स्थित पुल की मरम्मत के लिए आवाजाही प्रभावित होती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ मगर पुल दूसरा है। दरअसल काठगोदाम स्थित कलसिया पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण दिनांक 26 मार्च 2022 से अगले आदेशों तक पहाड़ से आने जाने वालों के लिए ट्राफिक प्लान बदला गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

1. बरेली रोड से नैनीताल, भवाली, भीमताल, अल्मोड़ा जाने वाले वाहन मोतीनगर से जयपुर बीसा, गन्ना सेंटर, पंचायतघर, आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर कमलुवागांजा से वाया कालाढुंगी होते हुए गंतव्य तक जा सकेंगे।

2. रामपुर रोड से नैनीताल, भवाली, भीमताल, अल्मोड़ा को जाने वाले वाहन पंचायतघर से वाया आरटीओ रोड हनुमान मंदिर कमलुआगांजा से कालाढुंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

3. सभी बड़े वाहनों को लामाचौड़ तिराहे से वाया कमलुवागांजा-हनुमान मंदिर-आरटीओ रोड- पंचायत घर-मोतीनगर से तीनपानी होते हुए गोला रोड पर खड़ा किया जाएगा।

4. मंडी से निकलने वाले भारी वाहनों पर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक की अवधि को छोड़कर बाकी समय प्रतिबंध रहेगा। पूरा दिन ये भारी वाहन गोला रोड पर खड़े होंगे।

5. सितारगंज, चोरगलिया से आने वाले सभी बड़े वाहनों के लिए जरूरी निर्देश ये हैं कि, वाहन चालकों को अपने वाहनों को खेड़ा रोड पर खड़ा करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top