Nainital-Haldwani News

अब हल्द्वानी से अमृतसर जाना होगा आसान, रेल यात्रियों के लिए ये खबर बढ़िया है…

Ad

हल्द्वानी: रेल यात्रा पर भरोसा करने वाले तमाम यात्रियों के लिए खुशखबरी है। हल्द्वानी, काठगोदाम, लालकुआं समेत आसपास रहने वाले लोग अब गोल्डन टेंपल, अमृतसर जाने के लिए कतई परेशान ना हों। अब काठगोदाम से अमृतसर के लिए ट्रेन चलने की कसरत तेज हो गई है। इसके लिए नैनीताल सांसद वे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रेल मंत्री से मुलाकात की है।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ भेंटकर उनसे काठगोदाम-अमृतसर ट्रेन चलाने का आग्रह किया है। मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि यहां आसपास से कई सारे श्रद्धालु श्री हरमंदिर अमृतसर एवं डेरा व्यास व वैष्णो देवी के लिए आवागमन करते हैं। साथ ही सैनिकों का अटारी बॉर्डर, बागा बॉर्डर व जम्मू कश्मीर आना-जाना भी लगा रहता है। ऐसे में ट्रेन ना होना परेशानी का कारण बनता है।

गौरतलब है कि अमृतसर से घूमने के लिए नैनीताल अथवा कुमाऊं आने वाले लोग भी परेशान होते हैं। स्थानीय लोग भी इस संदर्भ में मांग कर चुके हैं। रेल मंत्री ने अधिकारियों को जल्द प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही ट्रेन शुरू हो जाएगी। इसमें कोई दोराय नहीं कि ट्रेन शुरू होने के बाद सभी यात्रियों, पर्यटकों व श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top