Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी जरूरी खबर: दिल्ली जाने वाली ट्रेन के समय में बदलाव, अभी पढ़ें

Ad

हल्द्वानी: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। रेल यात्रियों के लिए यह जानना जरूरी है कि अब काठगोदाम से चलने वाली आप की सबसे पसंदीदा गाड़ियों में से एक काठगोदाम नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को लेकर बड़ा बदलाव हो गया है। शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के समय में रेलवे ने अब बदलाव किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि काठगोदाम नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 5 जून 2023 से काठगोदाम से वर्तमान समय 15:10 बजे के स्थान पर संशोधित समय 15:05 बजे प्रस्थान करेगी। इसका अर्थ यह है कि ट्रेन का समय 5 मिनट पहले का कर दिया गया है। अब यात्रियों को स्टेशन पर समय से और ज्यादा पहले पहुंचने की आवश्यकता रहेगी। रेलवे ने इस मामले में और भी अपडेट दिए हैं।

रेलवे द्वारा जारी एक सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 12209 12210 कानपुर सेंट्रल काठगोदाम कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस का रामपुर के रास्ते मार्ग परिवर्तन एवं समय में बदलाव के फल स्वरुप 12039 काठगोदाम नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 5 जून 2023 से काठगोदाम से वर्तमान समय 15:10 के स्थान पर 15:05 बजे प्रस्थान करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top