Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से नैनीताल के किराए में 15 रुपए और दिल्ली के लिए 10 रुपए बढ़े… ये अंतर क्यों है !

हल्द्वानी: रोडवेज के किराए बढ़ने की चर्चा हर तरफ हो रही है। शुक्रवार को राज्य परिवहन प्राधिकरण के फैसले के बाद अब नया किराया रोडवेज बसों में लागू हो गया है। साधारण बस में मैदानी मार्ग पर 1.53 रुपये प्रति किमी प्रति यात्री व वाल्वो बस में 4.59 रुपये प्रति किमी प्रति यात्री के हिसाब से किराया देना होगा। पर्वतीय मार्गों पर साधारण बसों में किराया 2.19 रुपये के हिसाब से लिया जाएगा। वैसे हल्द्वानी से नैनीताल का किराया 70 से 85 हुआ है यानी 15 रुपए बढ़ा लेकिन हल्द्वानी से दिल्ली का किराया केवल 10 रुपए बढ़ा है। ऐसा कई रूट्स में हुआ है। आगें पढ़ें…

आपकों उत्तराखंड रोडवेज की बसों के किराए में हुई बढ़ोतरी में जो अंतर हैं वह इसलिए दिख रहा है क्योंकि किराया केवल उत्तराखंड के अंदर चलने वाली बसों के लिए ही बढ़ा है। इसलिए दिल्ली के लिए केवल 10 रुपए बढ़े हैं। हल्द्वानी से निकलकर दिल्ली के लिए जाने वाली बस केवल ऊधमसिंह नगर तक ही उत्तराखंड सीमा पर चलती है। इसके बाद उत्तर प्रदेश सीमा लगती है, जहां केवल उनके ही राज्य के नियम मान्य होंगे। हल्द्वानी से दिल्ली जाने में उत्तराखंड रोडवेज बस राज्य की सीमा में केवल 35 किलोमीटर ही चलती है।शुक्रवार को किराए में बढ़ोतरी हुई और शनिवार से नया टिकट यात्रियों को मिलने लगा। आगें पढ़ें…

ऑनलाइन तकनीक से टिकट मशीनों को अपडेट किया गया। राज्य में उत्तराखंड रोडवेज की 1275 बसें संचालित होती हैं। इन बसों में प्रतिमाह 60 करोड़ रुपए की आय होती है किराये बढ़ने के बाद आय में अब 6 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी होगी। वहीं इस बार एंबुलेंस का किराया नहीं बढ़ा है। डेढ़ साल पहले एंबुलेंस के लिए जो किराया निर्धारित किया गया था, वहीं लिया जाएगा जो राहत की बात है।

To Top