Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से शिमला के लिए शुरू होगी डायरेक्ट बस सेवा, कुमाऊं से मनाली जाना भी होगा आसान

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड की ही तरह हिमाचल प्रदेश भी पर्यटन का एक बड़ा हब माना जाता है। खासकर शिमला जाने की होड़ तो हर किसी को लगी रहती है। लेकिन शिमला जाने के हल्द्वानी वासियों को पिछले कई सालों से परेशान होना पड़ता है। ये परेशानी इसलिए है क्योंकि कई सालों से इस रूट पर सेवाएं बंद हैं। लेकिन अब घूमने के शौकीन लोगों के लिए रोडवेज ने अच्छी खबर सुनाई है। हल्द्वानी डिपो से शिमला के लिए जल्द ही बस सेवा शुरू होने जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रोडवेज प्रबंधन ने मैदानी इलाकों में सीएनजी बसों को उतारने का मन बना लिया है। इसके लिए बकायदा टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में प्रबंधन ने सीएनजी बसों के मार्ग प्रस्ताव में कुमाऊं मंडल से हिमाचल प्रदेश के लिए सेवाएं शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। टेंडर के मुताबिक हल्द्वानी डिपो से शिमला के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके अलावा टनकपुर से मनाली, धर्मशाला के लिए सेवाएं शुरू हो पाएंगी।

गौरतलब है कि तीनों रूटों के लिए 1-1 बस अनुबंधित करने की योजना बनाई गई है। ये लोगों के लिए अच्छी खबर इसलिए है क्योंकि रोडवेज कई साल बाद इन रूटों पर सेवाएं शुरू कर रहा है। हो ना हो, लेकिन इसका फायदा जितना आम जनता को होगा, उतना ही फायदा कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को भी होगा। कोरोना काल से बाद अब रोडवेज की गाड़ी पटरी पर आती दिख रही है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बस सेवा को आखिर कितनी जल्दी शुरू किया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top