Uttarakhand News

हल्द्वानी वासियों के लिए हरि शरणम जन की शानदार पहल, निशुल्क वृंदावन यात्रा के लिए करें रजिस्ट्रेशन

Ad

हल्द्वानी: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित वृंदावन धाम राधा और श्रीकृष्ण को समर्पित माना जाता है। राधा कृष्ण के भक्त वृंदावन धाम को किसी स्वर्ग से कम नहीं मानते। इस शहर में दोनों की ना जाने कितनी ही कहानियां लिखी, कही और पढ़ी गई हैं। मुमकिन है कि आप में से कोई अबतक इस पावन नगरी में जाकर भगवन के दर्शन नहीं कर पाया हो। ऐसे में हरि शरणम जन ने एक शानदार पहल की है।

ADVERTISEMENTS Ad

हरि शरणम जन द्वारा श्री वृंदावन धाम यात्रा आयोजित कराई जा रही है। खास बात ये है कि यात्रा पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। यात्रा में हल्द्वानी से वृंदावन आना-जाना और वहां खाना-पीना व रहना, आदि निशुल्क रहेगा। बता दें कि हल्द्वानी से एसी बस में यात्री वृंदावन के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा बस हल्द्वानी से 20 अप्रैल की रात आठ बजे निकलेगी। 21 अप्रैल को भक्तजन वृंदावन धाम के दर्शन कर सकेंगे और उसी रात को नौ बजे बस से यात्रा वापस हल्द्वानी आएगी।

ध्यान देने योग्य बात ये है कि यात्रा का लाभ केवल वही लोग ले सकते हैं, जो आजतक श्री वृंदावन धाम नहीं गए हैं। गौरतलब है कि यह ऐतिहासिक शहर ब्रज भूमि क्षेत्र के प्रमुख स्थानों में से एक है। भगवान श्री कृष्ण ने अपने बचपन के दिन यहीं बिताए थे। यह शहर मथुरा से लगभग 10 कि.मी. दूर है। यहां अनेक मंदिर हैं। बता दें कि देश विदेश से लाखों पर्यटक हर साल यहां आते हैं। ऐसे में आपके पास भी दर्शन का खास मौका है। पंजीकरण के लिए आप 8923170622 (Whatsapp) या फिर हरि शरणम जन के फेसबुक पेज पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top